Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बेटी ने ही लूटा घर का भरोसा, पिता के जेवर चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, गिरफ्तार

CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने ही अपने पिता की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : मामले की शुरुआत 21 जनवरी को हुई, जब पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से करीब 8.59 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान शक की सुई उनकी ही बेटी एम श्यामला (26 वर्ष) पर जा टिकी। पुलिस ने हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपिया ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

CG News : उसने बताया कि चुराए गए गहनों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर पैसे हासिल किए, जबकि बाकी जेवर अपने पास ही छिपाकर रखे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपिया के कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019