Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता, बास्केटबॉल, क्रिकेट और कबड्डी ट्रायल की तिथियां घोषित

CG News
X

CG News : रायपुर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल की तिथियां तय कर दी गई हैं। खेल विभाग द्वारा बास्केटबॉल, क्रिकेट और कबड्डी खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके लिए अलग-अलग तिथियों और स्थानों का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में खेल विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव एवं विशेष सचिव सहित मंत्रालय के सभी विभागों को पत्र भेजकर जानकारी दे दी है।

CG News : बास्केटबॉल ट्रायल के लिए पंजीयन 02 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद ट्रायल का आयोजन पुलिस लाइन बास्केटबॉल ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा।

CG News : क्रिकेट ट्रायल के लिए पंजीयन 03 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। ट्रायल मनी ग्रीव क्रिकेट अकादमी, वीआईपी रोड, फूडहर चौक, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

CG News : कबड्डी ट्रायल का आयोजन 30 जनवरी 2026 को स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019