Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CSEB कर्मचारी हुआ लापता, सुसाइड नोट में दो महिला कर्मियों पर लगाए आरोप...

CG News : CSEB कर्मचारी हुआ लापता, सुसाइड नोट में दो महिला कर्मियों पर लगाए आरोप...
X

CG News : CSEB कर्मचारी हुआ लापता, सुसाइड नोट में दो महिला कर्मियों पर लगाए आरोप…

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) में कार्यरत 33 वर्षीय गोपाल दास बीते 24 घंटे से लापता हैं। गायब होने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें दो महिला सहकर्मियों लीना और रश्मि उसेंडी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद परिजनों और पुलिस ने उनकी खोजबीन तेज कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखी बड़ी बात

लापता कर्मचारी गोपाल दास ने यह सुसाइड नोट अपने परिजनों और स्टाफ कर्मियों को व्हाट्सएप पर भेजा। इसमें उन्होंने लिखा, "मेरी मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ दो महिला कर्मचारी जिम्मेदार होंगी।" इस संदेश के बाद जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

घबराए परिजनों ने गांव से आकर CSEB चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि गोपाल मानसिक तनाव में थे, लेकिन उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अब सुसाइड नोट की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोपाल दास किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। जिन दो महिला कर्मियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। परिजन और सहकर्मी गोपाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी खोजबीन तेज करने की मांग कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019