Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बस्तर दशहरा में बढ़ी भीड़, यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच...

Indian Railways
X

Indian Railways

CG News: जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसे को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है। त्यौहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए वाल्टेयर रेल मंडल ने विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त जनरल क्लास कोच जोड़े हैं।

CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में हर साल आंध्रप्रदेश सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। बस्तर दशहरे की ख्याति देश-दुनिया में फैली हुई है। विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने व्यवस्था में बदलाव किया है।

CG News: जानकारी के मुताबिक, विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली पैसेंजर में 5 अक्टूबर तक और किरंदुल से विशाखापट्टनम लौटने वाली पैसेंजर में 6 अक्टूबर तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी और लगातार चल रही भीड़ पर भी नियंत्रण मिलेगा। रेलवे का यह फैसला दशहरा सीजन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए राहत लेकर आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019