Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 54 सिलेंडर जब्त, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

CG News: Crackdown on LPG black marketing, 54 cylinders seized, illegal refilling busted
X

CG News: Crackdown on LPG black marketing, 54 cylinders seized, illegal refilling busted

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एलपीजी सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण और रिफिलिंग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सीपत चौक क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर 54 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

CG News : यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। टीम ने सरकंडा इलाके में दो अलग-अलग स्थानों एक गैस चूल्हा दुकान और एक गर्ल्स हॉस्टल परिसर पर दबिश दी, जहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 19 घरेलू सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 35 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए।

CG News : साथ ही 7 रिफिलिंग नोजल, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य उपकरण भी मौके से जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार, बिना किसी वैध अनुमति के सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें अवैध रूप से रिफिल कर बाजार में बेचा जा रहा था। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

CG News : कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के अवैध कारोबार पर चिंता जताई। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में एलपीजी की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019