Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: गन्ने के खेत में गौ हत्या कर बांटा जा रहा था मांस, पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को किया गिरफ्तार...

Asian News
CG News: गन्ने के खेत में गौ हत्या कर बांटा जा रहा था मांस, पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को किया गिरफ्तार...
X

CG News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गौ हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां गन्ने के खेत में गौ माता की हत्या कर मांस बांटा जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि कई अन्य मौके से फरार हो गए।

CG News: मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सीतापुर थाना पुलिस ने खेत में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 30 किलो गौमांस और आरोपियों की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

CG News: फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके। बता दें कि ठीक एक महीने पहले सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला गांव में भी इसी तरह का गौहत्या का मामला सामने आया था। प्रदेश में गौ हत्या को लेकर हिन्दूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019