Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: अंबिकापुर में गौ तस्करी का खुलासा, सड़क हादसे के बाद सामने आई सच्चाई...

CG News: अंबिकापुर में गौ तस्करी का खुलासा, सड़क हादसे के बाद सामने आई सच्चाई...
X

CG News: अंबिकापुर में गौ तस्करी का खुलासा, सड़क हादसे के बाद सामने आई सच्चाई…

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला तब खुला, जब बीती रात अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर मणिपुर थाना इलाके में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसके बाद ट्रक और पिकअप चालक मौके से फरार हो गए।

हादसे के बाद सामने आई क्रूरता
टक्कर के बाद स्थानीय लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पिकअप वाहन में क्रूरता से बांधकर रखे गए गौवंश को देखकर हैरान रह गए। गायों के चारों पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे और उन्हें कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत गायों को मुक्त कराया, लेकिन तब तक एक गाय की मौत हो चुकी थी।

नगर निगम और सामाजिक संगठनों ने की मदद
घटनास्थल पर पहुंचे नगर निगम और गांव सेवकों ने बाकी नौ गायों को सुरक्षित निकाला। इसके अलावा, माँ महामाया पुनर्वास केंद्र, गौ सेवा मंडल और बेजुबान संस्थान के सदस्यों ने पुलिस की सहायता की। सभी बचाई गई गायों को गांव सेवकों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने ट्रक और पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये गौवंश कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

अंबिकापुर में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गौ तस्करी के इस गिरोह के पीछे छिपे लोगों की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019