Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, धान खरीदी में आएगी तेजी

Asian News
CG News: सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, धान खरीदी में आएगी तेजी
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच 3 नवंबर से अपने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ​हड़ताल पर बैठे सहकारी समितियों के कर्मचारी सोमवार से काम पर लौट आएंगे। बता दें कि प्रदेश में 25 लाख से ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है, लेकिन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण धान खरीदी प्रभावित हो रही थी।

CG News: कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार निर्देशित करते रहें हैं कि, किसानों को किसी तरह असुविधा न हो इसलिए बैठकें की। साव ने कहा, धीरे-धीरे धान खरीदी में तेजी आ रही है। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझकर धान खरीदी में लगे हैं।

CG News: बता दें कि, हड़ताली सहकारी कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने एक्शन लेते हुए एस्मा लागू कर दिया था। और खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर बर्खास्तगी जैसी कार्यवाही भी की गई थी। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरु हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने इस साल समर्थन मूल्य पर 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019