Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मध्यान्ह भोजन बनाते समय कूकर फटा, महिला बुरी तरह झुलसी

CG News
X

CG News : धमतरी। जिले के मडेली गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्राथमिक शाला, भाटापारा में मध्यान्ह भोजन बनाने के दौरान कूकर फटने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना गुरुवार की है, जब मडेली निवासी केशरी यादव स्कूल में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं।

CG News : जानकारी के अनुसार, केशरी यादव दाल बनाने के लिए कूकर को चूल्हे पर चढ़ा रही थीं। तभी अचानक कूकर फट गया, जिससे उनके चेहरे, हाथ और छाती पर गंभीर जख्म हो गए। कूकर फटने की तेज आवाज पूरे स्कूल परिसर में गूंज उठी। आसपास मौजूद लोगों ने जब पास जाकर देखा, तो केशरी बाई गंभीर रूप से झुलसी हुई थीं।

CG News : आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के परिवार ने शासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। स्थानीय लोगों ने स्कूलों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा मानकों की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019