Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: दुर्ग में कांग्रेस की चुनावी बैठक, भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र...

CG News: दुर्ग में कांग्रेस की चुनावी बैठक, भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र...
X

CG News: दुर्ग में कांग्रेस की चुनावी बैठक, भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र…

दुर्ग : CG News: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज दुर्ग में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दुर्ग नगर निगम की महापौर प्रत्याशी और वार्ड पार्षदों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया।

दुर्ग के राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, वर्तमान महापौर धीरज बकरीवाल और मेयर प्रत्याशी प्रेमलता साहू सहित कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बनाने और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के टिप्स दिए। उन्होंने चुनाव में आ रही समस्याओं पर भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

CG News: बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार पहले हीलाहवाला करती रही। पहले तो सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती थी, फिर अध्यादेश लाई और विधानसभा में बिल पेश किया, लेकिन राज्यपाल ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव को लेकर डरी हुई है और साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करवा रही है या उन्हें नाम वापस लेने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है और वह संविधान बदलने की बात करती है।

भूपेश बघेल ने चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात हुई थी, लेकिन अब ईवीएम से मतदान कराया जा रहा है। एक ही ईवीएम पर वोटिंग कराई जा रही है, लेकिन इसके लिए कोई जागरूकता अभियान तक नहीं चलाया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019