Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कांग्रेस महिला कार्यकर्ता ने की आत्मदाह, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी (37) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस और कोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में 23 जनवरी को उन्होंने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। घटना में वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई थीं और रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती थीं, जहां शुक्रवार शाम करीब 4ः30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

CG News : जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी दोपहर करीब 2ः30 बजे पुलिस और कोर्ट स्टाफ जिला न्यायालय के आदेश पर पचरीपारा स्थित मकान खाली कराने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान शबाना अचानक घर के भीतर गईं और कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिरी हुई बाहर निकलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।

CG News : परिजनों का कहना है कि शबाना पिछले 40ः45 वर्षों से उसी मकान में रह रही थीं और बीते कुछ महीनों से घर खाली करने का दबाव था। मकान को खरीदने को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो कोर्ट तक पहुंचा। जिला न्यायालय से आदेश के बाद कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान यह दुखद घटना हुई। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019