Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सक्ती गोलीकांड पर कांग्रेस का बड़ा कदम, सच्चाई जानने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

OBC Congress: छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर शहर में लक्ष्मण सेन, मुकेश साहू को ग्रामीण की जिम्मेदारी
X

CG News: Congress takes a major step regarding the Sakti shooting incident; forms a five-member inquiry committee to uncover the truth.

CG News : रायपुर। सक्ती जिले के जोंगरा गांव में युवती पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना की वस्तुस्थिति जानने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

CG News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति की जिम्मेदारी चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। समिति में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को सदस्य बनाया गया है।

CG News : प्रदेश कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात करे, पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाए और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपे।

CG News : कांग्रेस का कहना है कि इस जांच का उद्देश्य घटना की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाना और पीड़ित परिवार की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना है। समिति जल्द ही सक्ती पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019