Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन आज

Asian News
CG News: कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन आज
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को समापन आज 29 जून को होगा। प्रशिक्षण शिविर में अलग अलग दिन कांग्रेस ने राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। खुद राहुल गांधी करीब 4 घंटे शिविर में बिताए और जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद किया।

CG News: इससे पहले पार्टी संगठन महा सचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित सीनियर नेता को प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए।

CG News: शिविर में शामिल होने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में प्रशिक्षण शिविर को जरूरी है। इससे कार्यकर्ताओं को सीखने और संवाद करने का अच्छा मौका मिला है।

CG News: बता दें कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव की तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019