Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: लाल आतंक के भ्रम से भटके लोगों के दिलों में हमारी सरकार ने विश्वास का दीप जलायाः सीएम साय

CG News: लाल आतंक के भ्रम से भटके लोगों के दिलों में हमारी सरकार ने विश्वास का दीप जलायाः सीएम साय
X

CG News: लाल आतंक के भ्रम से भटके लोगों के दिलों में हमारी सरकार ने विश्वास का दीप जलायाः सीएम साय

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 103 नक्सलियों के सरेंडर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व आज प्रदेश में हिंसा और भ्रम के अंधकार पर विकास और सुशासन की विजय का भी प्रतीक बन गया। हमारी सरकार की "आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025" और "नियद नेल्ला नार योजना" ने लाल आतंक के भ्रम से भटके लोगों के दिलों में विश्वास का दीप जलाया है।

CG News: सीएम ने कहा कि "पूना मारगेम अभियान" से प्रेरित होकर बीजापुर में कुल 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में से 49 नक्सली वे भी हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए तक के इनाम घोषित थे। आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को नई शुरुआत के लिए 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है तथा नक्सल उन्मूलन नीति के तहत उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब तक 1890 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं यह हमारी नीतियों की प्रभावशीलता और जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन कर, आत्मसमर्पित लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य दिया जाए। यह परिवर्तन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की ओर एक सशक्त कदम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019