Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सीएम साय स्पीकर डॉ. रमन सिंह से करेंगे मुलाकात, शाम को बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक

CG News: सीएम साय स्पीकर डॉ. रमन सिंह से करेंगे मुलाकात, शाम को बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक
X

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थोड़ी ही देर में स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। आधे घंटे की इस मुलाकात में विधानसभा के मानसून सत्र की बैठकों की कार्यवाही पर दोनों के बीच चर्चा होगी।

CG News: इससे पहले साय ने सोमवार शाम लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से भी मुलाकात की थी। सीएम साय ने आज शाम नवा रायपुर के आवास में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में आगामी विधानसभा के मानूसन सत्र में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा और विपक्ष के सवालों के जवाब देने की रणनीति तय होगी।

CG News: बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कुल 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में 5 बैठकें होंगी, जिसके दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019