Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: कैबिनेट की बैठक से पहले राज्यपाल से मिले सीएम विष्णुदेव साय, कई अहम मुद्दों पर चर्चा, मंत्रालय में हलचल

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रामेन डेका से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को मुख्यमंत्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार राज्यपाल जुलाई के पहले हफ्ते में विदेश जाने वाले हैं। हालांकि अभी राज्यपाल के विदेश दौरा के अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं।

CG News: बता दें कि 30 जून को कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। बैठक में शासन के सचिवों से एजेंडा मंगाया गया है। इसके बीच सीएम की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुलाकात के बाद मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019