Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: CM विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर बोले -इंतजार कीजिए...

CM विष्णुदेव साय
X

CM विष्णुदेव साय

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सोमवार दोपहर सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होने से इस बात के संकेत दिए। साय ने कहा कि, आज और कल दो दिनों का दौरा है। दिल्ली में हम कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कैबिनेट विस्तार, निगम आयोगों में नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि, इंतजार करिए जल्द होगा।

CG News: दिल्ली में CM साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, भाजपा संगठन सरकार के लंबित कार्यों पर चर्चा होगी। अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो सकती है। बता दें कि इससे पहले सीएम के दिल्ली दौरा से कैबिनेट विस्तार और निगम मंडलों में होने वाली नियुक्यिों पर अंतिम फैसला लिए जानें के कयास लगाए जा रहे थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019