Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: CM विष्णुदेव साय ने संबलपुर में बुढालपेन करसाड़-मांदरी महोत्सव के समापन समारोह में की शिरकत, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल, कराठी में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह महोत्सव क्षेत्रीय आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण व संवर्धन का एक प्रमुख प्रयास है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के आराध्य बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि "यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।"

May be an image of 9 people, dais and text

CG News: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का किया समर्थन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी माता के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं।

May be an image of 7 people, tree and text

CG News: समाज और क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गोंडवाना समाज और संबलपुर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  • भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए ₹25-25 लाख

  • 12 परगना में शेड निर्माण हेतु ₹10-10 लाख

  • 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए ₹5-5 लाख

  • ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा

CG News: 18 लाख आवास, 1460 डिजिटल सेवा केंद्र और नई योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों को स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख से अधिक परिवारों को गृह प्रवेश कराया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने हेतु अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोलने की जानकारी दी और कहा कि भविष्य में यह सुविधा हर पंचायत में उपलब्ध होगी।

May be an image of 8 people and temple

CG News: रोजगार और युवाओं के लिए ‘मावा मोदोल मंथन’ योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ‘मावा मोदोल मंथन योजना’ की शुरुआत की। इसके तहत युवाओं को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को दिए गए प्रोत्साहन स्वरूप ₹75 लाख का चेक कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर को सौंपा और जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया।

CG News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा आयोजन स्थल

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष हरीश चंद्र कावड़े ने की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

CG News: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा एवं सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019