CG News : CM साय ने बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार के किए दर्शन....
CG News : छतरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम, छतरपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम साय ने बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार के दर्शन किए और धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
CG News : मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान महाशिवरात्रि (26 फरवरी) को आयोजित होने वाले कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में शामिल होंगी और नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी।
CG News : सीएम साय ने बागेश्वर धाम के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


