Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सीएम साय ने 2500 नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए जारी किए 10 करोड़, पहली किस्त आई खातों में...

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई, जिसके लिए कुल 10 करोड़ रुपये जारी किए गए।

CG News : बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष अनुरोध पर केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित परिवारों के लिए 15,000 आवास स्वीकृत किए हैं। इस पहल का उद्देश्य नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में लाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। आज जारी की गई राशि इन स्वीकृत आवासों के लिए पहली कदम है, जो इन परिवारों को पक्का घर बनाने में मदद करेगी।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के मंत्रालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 17 जिलों के हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने सभी लाभार्थियों को पहली किस्त प्राप्त होने पर बधाई दी और आवास निर्माण के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, विभाग के सचिव भीम सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019