Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चुनावी रुझानों पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाई

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने देश के पांच राज्यों में चल रहे चुनावी रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और संतोष जताया।

CG News : चुनावी रुझानों पर CM का बयान

मुख्यमंत्री ने शुरुआती रुझानों को भाजपा के पक्ष में बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के संकेतों पर उन्होंने खुशी जाहिर की और इसे “लोकतंत्र की जीत” करार दिया। CM साय ने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाई है।

CG News : कार्यकर्ताओं के साथ लंबी चर्चा

बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार से बलरामपुर के प्रवास पर थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और स्थानीय क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताईं और सुझाव दिए।

CG News : दौरे का समापन

बलरामपुर दौरे के समापन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री का बलरामपुर दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक रहा। पांच राज्यों के रुझानों पर उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019