Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : राजिम माता जयंती के लिए रवाना हुए सीएम साय, मनरेगा में 125 दिन रोजगार का ऐलान, मजदूरी भुगतान होगा एक हफ्ते में

CM Vishnu Dev Sai
X

CM Vishnu Dev Sai

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ योजना को लेकर सियासत और चर्चा तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब मनरेगा के तहत श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा, जिसमें 25 दिन का अतिरिक्त कार्य शामिल रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा, और यदि भुगतान में देरी होती है तो मजदूरों को अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।

CG News : मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से ग्रामीण श्रमिकों के साथ-साथ किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बुवाई और कटाई के समय दो महीने तक ‘विकसित भारत–जी राम जी’ योजना के तहत कार्य संचालित होंगे, जिससे मजदूरों को रोजगार मिलेगा और किसानों को खेती-किसानी में सहयोग मिलेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और श्रमिकों व किसानों दोनों की आय में स्थायित्व लाना है।

CG News : इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरियाबंद जिले के लिए रवाना हुए, जहां वे साहू समाज के आमंत्रण पर राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है और ऐसे सांस्कृतिक-सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019