Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CM साय ने ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत की, कहा– गोधन संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम लाखासार में गौधाम का शुभारंभ करते हुए राज्य में गौधाम योजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गोमाता की पूजा-अर्चना कर गौधाम परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

CG News : मुख्यमंत्री ने गौधाम में आश्रय पा रहे बेसहारा और आवारा पशुओं के लिए चारा, पानी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चारागाह क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि ग्राम लाखासार में करीब 25 एकड़ क्षेत्र में गौधाम विकसित किया गया है, जिसमें से लगभग 19 एकड़ भूमि पर पशुओं के लिए हरे चारे की खेती की जा रही है। गौधाम का संचालन कामधेनु गौशाला समिति द्वारा किया जा रहा है।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

CG News : मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी वस्तुएं बनाने जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

CG News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाखासार गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गांव में महतारी सदन, मिनी स्टेडियम और 500 मीटर लंबाई के गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। साथ ही गौधाम में प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने, एक काऊ कैचर वाहन और एक पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

CG News : कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, कमिश्नर बिलासपुर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, संचालक पशु चिकित्सा चंद्रकांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019