Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सीएम साय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के सीएम बनाए जाने पर दी बधाई...

CG News: सीएम साय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के सीएम बनाए जाने पर दी बधाई...
X

CG News: सीएम साय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के सीएम बनाए जाने पर दी बधाई…

रायपुर: दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया है। वह कल, 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है।

विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर लिखा, "रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में निश्चित ही दिल्ली राज्य प्रगति के आदर्श प्रतिमान स्थापित करेगा।"

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी और देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री। वह शालीमार बाग से विधायक हैं और आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष के रूप में काम किया है, और 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। हालांकि, पिछले दो विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019