Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

CG News: 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
X

CG News: 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग इन मेधावी छात्रों को आईपीएल मैच दिखाने का आदेश जारी किया है।

CG News: जारी निर्देशों के अनुसार, 10 मई 2026 को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच का आनंद छात्रों को दिया जाएगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी।

CG News: स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक एससीईआरटी, रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। वहां से सभी छात्रों को सामूहिक रूप से स्टेडियम ले जाया जाएगा।

CG News: बता दें कि राज्य सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहले भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती रही हैं, लेकिन इस बार आईपीएल मैच दिखाने का निर्णय लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019