Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्कॉर्पियो में घूम रहा था ‘CID अफसर’, पुलिस ने दबोचा, फर्जी आईडी कार्ड जब्त

CG News
X

CG News : धमतरी। जिले में पुलिस ने खुद को सीआईडी अफसर बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 वर्षीय टिकेश्वर नरेटी फर्जी पहचान के सहारे स्कॉर्पियो में घूम रहा था और टोल नाकों पर टोल टैक्स से बचने के लिए खुद को ‘CID अधिकारी’ बताता था।

CG News : कोतवाली थाना क्षेत्र में संदेह के आधार पर जांच के दौरान पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जांच में उसके पास से ‘CID’ और ‘नेशनल क्राइम कंट्रोल’ के नाम से बने फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

CG News : आरोपी की पहचान टिकेश्वर नरेटी (28), निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला कांकेर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से फर्जी आईडी के जरिए प्रभाव जमाने और टोल टैक्स से बचने की कोशिश कर रहा था।

CG News : कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसने फर्जी पहचान का उपयोग अन्य जगहों पर भी तो नहीं किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019