Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: चिरमिरी महापौर को हार्ट अटैक, रायपुर रेफर, स्वास्थ्य मंत्री भी मिलने पहुंचे

CG News
X

CG News

CG News: चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी नगर निगम के महापौर और भाजपा नेता रामनरेश राय की तबीयत शुक्रवार देर रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द, पसीना और घबराहट के बाद जिला अस्पताल चिरमिरी में भर्ती कराया गया। जांच में माइनर हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

CG News: रायपुर में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। खबर मिलते ही नगर निगम के पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर महापौर का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

CG News: रामनरेश राय के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों में चिंता है, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को नियंत्रण में बताया है। स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019