Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत गांवों में अचानक उतरेगा हेलीकॉप्टर

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली जिले के गांवों का आकस्मिक दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे रवाना होने के बाद उनका हेलीकॉप्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चुकतीपानी, डोंगरिया, दरमोहली और मुंगेली के लोरमी क्षेत्र के वनांचल ग्राम बिजराकछार में अचानक उतर सकता है। इस दौरे का मकसद सुशासन तिहार की जमीनी स्थिति का जायजा लेना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

CG News: मुख्यमंत्री गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी शिकायतें सुनेंगे और सरकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों को जनता की मांगों को पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी इस दौरे में उनके साथ होंगे। गौरेला में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

CG News: जिला प्रशासन इस दौरे की तैयारियों में जुटा है। बिजराकछार, लोरमी का एक सुदूर ग्राम है, जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी रही है। इस दौरे से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं उठाने का मौका मिलेगा और क्षेत्र में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019