Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ को मिला नया रोजगार हब – फार्मा यूनिट 'Aspire' का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ को मिला नया रोजगार हब – फार्मा यूनिट Aspire का शुभारंभ
X

CG News: मुख्यमंत्री साय आज करेंगे हाई-टेक फार्मा यूनिट एस्पायर का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

CG News: रायपुर: नवा रायपुर में आज एस्पायर फार्मास्यूटिकल के अत्याधुनिक यूनिट का उद्घाटन होने जा रहा है। उद्घाटन दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित सेक्टर 5 में होगा। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, अति विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

CG News: एस्पायर फार्मास्यूटिकल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित उत्पादन इकाई है यह स्वचालित और पर्यावरण-संवेदनशील प्रणाली सहित प्रदेश में लगभग 100 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा यह संस्थान अनुसंधान, विकास और निर्यात के लिए भविष्य में छत्तीसगढ़ का विशेष केंद्र रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019