CG News: Chief Minister Sai pays a courtesy call on Governor Deka, discusses Chhattisgarh Assembly monsoon session.
CG News: रायपुर। लोकभवन में आज सोमवार 06 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान कैबिनेट के आईआईएम में दो दिवसीय चिंतन शिविर, विस के मानसून सत्र और प्रस्तावित यूसीसी कानून जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
CG News: बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कुल 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में 5 बैठकें होंगी, जिसके दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।
CG News: मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली-पानी की कमी, किसानों की समस्याओं और स्कूलों में मंत्रोच्चार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरे जाने की संभावना है। इस सत्र से पहले 8 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई गई है।

