Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ की 'गोल्डन गर्ल' संध्या साहू की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश

CG News :
X

CG News :

CG News : राजिम/छुरा। छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र अंतर्गत छुरा नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर वेटलिफ्टिंग में चार गोल्ड और छह पदक जीत चुकी प्रतिभाशाली छात्रा संध्या साहू, जो 'छुरा की गोल्डन गर्ल' के नाम से प्रसिद्ध थी, सोमवार को अपने ही घर के किचन में फंदे से लटकी मिली।

CG News : मां के आंखों के सामने उजड़ गया संसार

घटना के वक्त संध्या की मां घर में ही थीं और नहाने गई थीं। जैसे ही वह बाहर आईं, उन्होंने अपनी बेटी को किचन में साड़ी से बने फंदे पर लटका देखा और चीख पड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और तुरंत संध्या को नीचे उतारा। उसे छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News : जांच में जुटी पुलिस, कारण अब तक अज्ञात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी संभावित कोणों से जांच की बात कही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने कुछ अहम साक्ष्य जब्त किए हैं।

CG News : संध्या की उपलब्धियां

संध्या साहू न सिर्फ छुरा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की शान मानी जाती थीं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने वेटलिफ्टिंग में कई पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था। उनकी असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019