Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ की बेटी कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का सम्मान, बनीं MVP

Asian News
CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं संजू देवी को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

CG News : इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें चेक प्रदान करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

CG News : उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) का खिताब भी मिला, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। सम्मान समारोह में शशिकांत बघेल, तनुजा सलाम सहित कबड्डी संघ के पदाधिकारी और अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019