Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नए साल में आएगा छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आईपीओ, 15 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य

CG News: नए साल में आएगा छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आईपीओ, 15 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य
X

CG News: नए साल में आएगा छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आईपीओ, 15 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध प्रक्रिया चल रही है। नए वित्तीय वर्ष में ट्रांसमिशन कंपनी का आईपीओ जारी होगा। आईपीओ के माध्यम से करीब 15 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी आरके शुक्ला ने प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग और आईपीओ जारी करने की प्रक्रिया में 8 से 10 महीने का समय लगता है। उन्होंने कहा अगले साल आईपीओ जारी होने की उम्मीद है।

CG News: बता दें कि, कैबिनेट ने ऊर्जा विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी कि जिसमें पावर ट्रांसमिशन कंपनी को स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग का प्रस्ताव था। ट्रांसमिशन कंपनी का लगातार मुनाफा बढ़ रहा है।

CG News: पावर कंपनी के सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार के लिए आगामी चार वर्षों में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की निवेश योजना का लक्ष्य है।

CG News: ट्रांसमिशन कंपनी वर्ष 2024-25 में 207 करोड़ के मुनाफे में रही है। कंपनी को इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च से पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन से लगातार दो वर्षों से सर्वोच्च ए++ रेटिंग प्राप्त है। कंपनी की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आईपीओ के बाद भी पारेषण कंपनी पर राज्य शासन का नियंत्रण बना रहेगा और कर्मचारियों-अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

CG News: 5 प्रतिशत नए इक्विटी शेयर जारी करने की तैयारी

प्रस्तावित ढांचे के तहत लगभग 5 प्रतिशत नए इक्विटी शेयर जारी किए जा सकते हैं, जबकि राज्य सरकार अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश कर सकती है। इससे कंपनी को पूंजी जुटाने, पारदर्शिता बढ़ाने और कॉर्पोरेट गवर्नेस को मजबूत करने में मदद मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019