CG News: रायपुर। राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के उपरांत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
CG News: नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु तथा न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद शामिल हैं।
CG News: इन सभी न्यायाधीशों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मामलों के त्वरित निपटारे में सहायक होंगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


