Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में छत्तीसगढ़ नंबर वन, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों को पछाड़कर चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ रहा प्रदेश

CG News: बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में छत्तीसगढ़ नंबर वन, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों को पछाड़कर चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ रहा प्रदेश
X

CG News: बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में छत्तीसगढ़ नंबर वन, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों को पछाड़कर चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ रहा प्रदेश

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया।

CG News: यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है, जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। सुशासन, पारदर्शिता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर छत्तीसगढ़ ने खुद को सुधार और विकास का नया मॉडल बना दिया है।

CG News: सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ ने निचले पायदान से उठकर देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में स्थान प्राप्त किया है।

CG News: साय ने कहा, यह उपलब्धि सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम है। छत्तीसगढ़ अब इज ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर इज ऑफ लिविंग का भी प्रतीक बन चुका है, जहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019