Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ को मिला पहला आदिवासी संग्रहालय, CM साय ने किया लोकार्पण, आदिवासी संस्कृति संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

CG News : छत्तीसगढ़ को मिला पहला आदिवासी संग्रहालय, CM साय ने किया लोकार्पण, आदिवासी संस्कृति संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
X

CG News : छत्तीसगढ़ को मिला पहला आदिवासी संग्रहालय, CM साय ने किया लोकार्पण, आदिवासी संस्कृति संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज एक नया इतिहास रचते हुए राज्य के पहले आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भव्य संग्रहालय का लोकार्पण करते हुए इसे राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत के संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। इस खास अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी उपस्थित रहे।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा, "यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करने का अवसर मिला। यह संग्रहालय हमारी जनजातीय संस्कृति, अनुष्ठानों, रीति-रिवाजों और कलाओं को संरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।"

May be an image of 8 people, dais and text that says '3D होलोपोर्टल डिस्प्ले बॉक्स 3D HOLOPORTAL DISPLAY BOX बुकमा Teu aTN'

CG News : उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के मात्र 10 महीनों में इसके निर्माण और उद्घाटन को प्रशासनिक प्रतिबद्धता और टीमवर्क का प्रतीक बताया। उन्होंने संग्रहालय के निर्माण में योगदान देने वाले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने व्यापम चयनित 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब राज्य के छात्रावासों की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

May be an image of 7 people and text

CG News : आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, "छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है। यहां के आदिवासी समुदायों की परंपराओं, रीति-रिवाजों और जीवनशैली को यह संग्रहालय जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। साथ ही शोधकर्ताओं को भी आदिवासी समाज की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।"

CG News : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए कहा, "यह संग्रहालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव है जो दर्शकों को सीधे आदिवासी अंचलों तक ले जाता है। आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना इस संग्रहालय और नियुक्त अधीक्षकों के माध्यम से साकार होती दिख रही है।" इस संग्रहालय को राज्य की जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक गर्व के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019