Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लेंगे बैठक, संगठन और आंदोलनों पर बनेगी रणनीति

CG Politics
X

CG Politics

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की गुरुवार को राजधानी रायपुर में अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

CG News: बता दें कि, कांग्रेस आलाकमान ने इस बार जिला अध्यक्षों की भूमिका को और मजबूत किया है। अब हर चुनाव में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी और अधिकार दोनों बढ़ गए हैं।

CG News: आलाकमान ने जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब जल्द ही ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होने की संभावना है, जिसके बाद कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

CG News: सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी गठन से पहले ही जिला अध्यक्षों की यह बैठक बुलाई गई है, ताकि उन्हें समन्वय बनाकर काम करने और सभी सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों का ध्यान रखने के निर्देश दिए जा सकें। हाल के दिनों में बिजली समेत अन्य जन मुद्दों पर कुछ जिलों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद संगठन को ग्राउंड लेबल पर सक्रिय किया जा रहा है।

CG News: मनरेगा बनेगा बड़ा मुद्दा

बता दें कि, कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का फैसला किया है। इसी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, जिसे सचिन पायलट की मौजूदगी में अंतिम रूप दिया जा सकता है। जिला अध्यक्षों को मनरेगा के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019