Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: CM साय ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की रजत यात्रा में अमूल्य योगदान देने वाले तीन दिवंगत जनप्रतिनिधियों रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को भावुक श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने राजनीति और समाजसेवा की प्रेरणास्रोत थीं, उनका जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

CG News : बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और दो बार के विधायक रहे अग्रवाल जी का जनसेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण हम सबके लिए अनुकरणीय रहेगा। राधेश्याम शुक्ल के बारे में उन्होंने कहा कि अनुशासित, कर्मनिष्ठ और जनसेवा को जीवन मानने वाले शुक्ल जी का पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश ने एक प्रतिबद्ध नेता खो दिया है।

CG News : मुख्यमंत्री ने तीनों दिवंगत विभूतियों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा में मौजूद सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशेष सत्र में राज्य की रजत जयंती के संदर्भ में इन नेताओं के योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019