Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ‘छल्ला’ लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, नगदी और बाइक बरामद

CG News
X

CG News : कवर्धा। जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में अंधेरे और सुनसान रास्तों पर लोगों को लूटने वाले ‘छल्ला’ नामक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी, औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। सभी आरोपी कुकदुर थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

CG News : पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई महीनों से सक्रिय था और राहगीरों तथा स्थानीय व्यापारियों को रोककर लूटपाट करता था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती थी और कई मामलों में पीड़ितों के हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए। लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

CG News : जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छ्वाई ने बताया कि कुकदुर बैगा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां इस गिरोह ने दहशत का माहौल बना रखा था। बाहरी लोगों और व्यापारियों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। एसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019