Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अतिक्रमण हटाने पर बवाल: पुलिस और जेसीबी पर पथराव, मेडिकल कॉलेज की जमीन से 35 से ज्यादा अवैध मकान तोड़े

CG News
X

CG News

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को गंगापुर नालापारा इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासनिक टीम और जेसीबी पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती बरती और आक्रोशित भीड़ को खदेड़ा।

CG News : 35 से ज्यादा मकान तोड़े गए

प्रशासन ने करीब 5 से 7 एकड़ भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई चलाई। इस दौरान 35 से अधिक अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कई परिवार अपने घरों को छोड़ने को तैयार नहीं थे और बुलडोजर के सामने खड़े होकर विरोध कर रहे थे। पुलिस की भारी तैनाती के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

CG News : कोर्ट का फैसला और प्रशासन की तैयारी

यह जमीन लंबे समय से 37 लोगों के कब्जे में थी। प्रशासन ने इन्हें कई बार नोटिस जारी किया था और मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका था। अदालत ने याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अंतिम नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि लोगों को पहले ही सामान निकालने का पर्याप्त समय दिया गया था।

CG News : लोगों का आरोप

स्थानीय निवासियों और पूर्व पार्षद ने प्रशासन पर एकतरफा और जल्दबाजी में कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में उन्हें घर खाली करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस वजह से इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

CG News : प्रशासन की स्थिति

अंबिकापुर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए यह जमीन जरूरी है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019