Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप, परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज

Asian News
CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में कुछ सवाल वायरल होने के दावे के बाद शिक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।

CG News : जानकारी के अनुसार 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा से एक दिन पहले, यानी 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ सवाल वायरल होने लगे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सऐप चैनल पर अज्ञात महिला के नंबर से दो पन्नों पर हाथ से लिखे करीब 15 सवाल साझा किए गए थे। इसके कुछ मिनट बाद उसी नंबर से एक और संदेश भेजा गया, जिसमें लिखा था – “इसे भी देख लेना।” इसके बाद इन सवालों की तस्वीरें व्हाट्सऐप ग्रुपों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगीं।

CG News : अगले दिन जब 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा हुई, तो दावा किया गया कि वायरल हुए कई सवाल प्रश्नपत्र में लगभग उसी क्रम में पूछे गए थे। वायरल संदेशों और असली प्रश्नपत्र के बीच समानता के इन दावों के बाद पेपर लीक की आशंका जताई जाने लगी। इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों और शिक्षा से जुड़े संगठनों ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। हालांकि अब तक यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं।

CG News : मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि व्हाट्सऐप पर सवाल साझा करने वाला नंबर किसका है और यह जानकारी उसके पास कहां से आई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि परीक्षा से पहले किसी स्तर पर प्रश्नपत्र लीक तो नहीं हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019