Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CG TET 2025 की अधिसूचना जारी, परीक्षा 1 फरवरी 2026 को, जानें पात्रता, सिलेबस और जरूरी जानकारी

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने CG TET 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार, CG TET 2025-26 परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

CG News : CG TET राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा हर साल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की योग्यता का आकलन करती है।

CG News : परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है कि वे पात्रता शर्तें, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथियों जैसी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर चेक करते रहें। CGPEB द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षा से संबंधित सभी दिशानिर्देश विस्तार से उपलब्ध हैं। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019