Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सेंट्रल जेल के कैदी की सिम्स अस्पताल में मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

CG News: Central Jail inmate dies at SIMS Hospital; was serving sentence for murder
X

CG News: Central Jail inmate dies at SIMS Hospital; was serving sentence for murder

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक खबर सामने आई है, जहां सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बच्चू झूठेल के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले का निवासी बताया जा रहा है।

CG News : जानकारी के अनुसार, वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कैदी की हालत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019