Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में, मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में बांटी झालमुड़ी, Asian News पर देखें वीडियो

CG News: बंगाल में बीजेपी की बंपर का जश्न छत्तीसगढ़ में, मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में बंटी झारमुंडी, Asian News पर देखें वीडियो
X

CG News: बंगाल में बीजेपी की बंपर का जश्न छत्तीसगढ़ में, मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में बंटी झारमुंडी, Asian News पर देखें वीडियो

CG News: रायपुर। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली बंपर जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। भाजपा 194 + सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेता जो कोलकाता और अन्य जिलों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे के बंगले में जश्न का माहौल है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी जीत की खुशी में सुबह से अपने बंगले में आने वाले लोगों को झालमुड़ी बांटवा रहे हैं।

CG News: बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का झालमुड़ी वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बंगाल में चुनाव माहौल तेजी से बदला। पार्टी अध्यक्ष नीतिन नवीन ने संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। वे पिछले 5 महीने से बंगाल में डटे रहे। वो 56 विधानसभा सीटों में पार्टी संगठन की कमान संभाल रहे थे। उनकी टीम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित कई मंत्री और कार्यकर्ताओं ने जमकर पसीना बहाया, जिसका परिणाम चुनाव नतीजों के रूप से सामने आया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019