Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आंगनबाड़ी केंद्र में छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, बच्चों के पहुंचने से पहले हुआ हादसा

CG News : आंगनबाड़ी केंद्र में छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, बच्चों के पहुंचने से पहले हुआ हादसा
X

CG News: Ceiling plaster collapses at Anganwadi centre; incident occurred before children arrived.

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बच्चों के आने से ठीक पहले केंद्र के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय केंद्र में केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं, जिससे किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों के स्वागत की तैयारियों में लगी थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर टूटकर जमीन पर आ गिरा। अचानक हुई इस घटना से दोनों घबरा गईं और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG News : घटना के बाद केंद्र में गिरे मलबे को हटाकर साफ-सफाई कराई गई, लेकिन इस हादसे ने आंगनबाड़ी भवन की जर्जर स्थिति और उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा बच्चों की मौजूदगी में होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019