Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 भैंसों के साथ 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CG News: Cattle smuggling gang busted, 5 interstate accused arrested with 15 buffaloes
X

CG News: Cattle smuggling gang busted, 5 interstate accused arrested with 15 buffaloes

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 भैंस और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 3 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।

CG News : पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इन मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खानों तक पहुंचाने की फिराक में थे। सभी गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए 15 भैंसों की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं तस्करी में उपयोग किए गए तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई गई है।

CG News : पुलिस ने मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिवहन अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019