Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : झीरम नाले में बही गाड़ी, दंपत्ति और दो बच्चियां लापता

CG News
CG News
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने नदी-नालों को उफान पर ला दिया है, जिसके चलते झीरम नाले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव में एक गाड़ी नाले में बह गई, जिसमें पांच लोग सवार थे।
CG News : गाड़ी के ड्राइवर ने किसी तरह नाले के बीच एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन गाड़ी में सवार एक दंपत्ति और उनकी दो बच्चियां अब तक लापता हैं। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।
CG News : एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन भारी बारिश और नाले के तेज बहाव ने बचाव कार्य को जटिल बना दिया है।
Next Story


