Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 समेत 8 लोगों की मौत

cg-news-car-falls-into-500-meter-deep-gorge-8-people-including-4-from-same-family-from-chhattisgarh-killed
X

cg-news-car-falls-into-500-meter-deep-gorge-8-people-including-4-from-same-family-from-chhattisgarh-killed

CG News : दुर्ग। हिमाचल प्रदेश घूमने गए छत्तीसगढ़ के परिवारों की खुशियां एक दर्दनाक सड़क हादसे में हमेशा के लिए खत्म हो गईं। चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से भिलाई के एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG News : जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल स्थित कालावन क्षेत्र के पास शुक्रवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि दो परिवार डलहौजी घूमने पहुंचे थे और वहां से साच पास की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए टैक्सी बुक कर रवाना हुए थे।

CG News : यात्रा के दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सड़क से फिसलकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई की गहराई और दुर्घटना की भयावहता इतनी अधिक थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला।

CG News : हादसे में मृतकों में भिलाई मूल निवासी अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और उनके बच्चे भी शामिल हैं। अरविंद चंद्राकर वर्तमान में बेंगलुरु में रहकर कार्यरत थे और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने हिमाचल गए थे।

CG News : घटना की सूचना हिमाचल पुलिस ने दुर्ग पुलिस को दी, जिसके बाद परिजन भिलाई से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

CG News : प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019