CG News : कार चालक पर हेलमेट का चालान! दुर्ग के डिजिटल सिस्टम की बड़ी चूक से उठा भरोसे पर सवाल

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डिजिटल ट्रैफिक सिस्टम की एक हैरान करने वाली गड़बड़ी सामने आई है। यहां एक कार चालक को हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में ई-चालान थमा दिया गया, जिसने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CG News : मामला रायपुर निवासी शिब्बू से जुड़ा है, जिन्हें 19 मार्च 2026 को एक ई-चालान मिला। चालान में उनकी कार का नंबर CG04HY4868 दर्ज था, लेकिन वजह पढ़कर वे खुद हैरान रह गए। चालान में हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जबकि वे कार चला रहे थे।
CG News : आम तौर पर हेलमेट नियम केवल दोपहिया वाहन चालकों पर लागू होता है, ऐसे में कार चालक को इस आधार पर चालान जारी होना सिस्टम की बड़ी चूक मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे डिजिटल सिस्टम की गलती या मानव त्रुटि बता रहे हैं।
CG News : सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब चालान के साथ लगी तस्वीर में साफ तौर पर कार दिखाई दे रही है, तो हेलमेट न पहनने का उल्लंघन कैसे दर्ज कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही यातायात विभाग हरकत में आया और संबंधित ई-चालान को रद्द कर दिया गया।
CG News : हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह घटना डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम की सटीकता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिससे आम लोगों में भी असमंजस की स्थिति बन गई है।


