Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया आत्मघाती कदम

Asian News
CG News
X

CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छूईखदान क्षेत्र स्थित उदयपुर पैलेस में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News : मृत जवान की पहचान 38 वर्षीय कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी बताया जा रहा है। यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद राजपरिवार में चल रहे विवाद के कारण प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है।

CG News : इन परिसरों की सुरक्षा के लिए सीएएफ के जवानों की तैनाती की गई है और अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है। बताया जा रहा है कि घटना के समय भी कृपाचंद सोनवानी अपनी ड्यूटी पर तैनात था। साथी जवानों के अनुसार वह कुछ समय से तनाव में नजर आ रहा था, हालांकि उस समय किसी ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे, जहां कृपाचंद खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

CG News : प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान रविवार को ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था और अगले ही दिन उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019